मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्दूचौड़ (रिम्पी बिष्ट)। मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम करवाया। इधर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं वार्ड नंबर दो निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट रोज की तरह लालकुआं से हल्दूचौड़ के बीच हाईवे पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इस दौरान हल्द्वानी से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट को टक्कर मार दी और फरार हो गया।े जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल लक्ष्मण सिंह को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा कि लक्ष्मण सिंह सेंचुरी पेपर मिल में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440