3 मई तक चलेगी आनलाइन चित्रों की प्रदर्शनी

समाचार सच, हल्द्वानी। लाकडाउन के दौरान घर में रहकर कुछ सृजनात्मक कार्य करने की सीख कालेज में कार्यरत आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय से ली जा सकती है। इसके अलावा वे लोगों को घर में रहें, सुरक्षित रहें का संदेश देने में जुटे हैं।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान प्रकाश उपाध्याय के चित्रों की आनलाइन प्रदर्शनी चल रही है। यह प्रदर्शन 3 मई तक चलेगी, जिसमें 4-5 कृति उनके गुरू जी की है। जिनके बनाने का प्रयास उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि घर में रहकर आनलाइन चित्रों का अवलोकन किया जा सकता हैै। इससे जहां बच्चों का सृजनात्मक विकास होगा, वहीं उन्हें घर में ठहरने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए घर में रहें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


