उपनल कर्मचारियों ने किया सीएम आवास कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। उपनल कर्मचारियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रदेशभर के कर्मचारी मुख्मंत्री आवास कूच के लिए निकले। हाथीबड़कला पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक लिया। उपनल कर्मचारियों ने दून मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय की ओर से जारी किए गए अल्टीमेटम पर कड़ी आपत्ति जताई है। समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 54 दिन से धरना जारी है। सहस्रधारा रोड स्थित एकता विहार के साथ ही अन्य जनपदों में भी धरना दिया जा रहा है।

सभी कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इससे पहले महासंघ के महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। दून मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारियों को कहा गया है कि ड्यूटी पर लौटें। वरना उन्हें निकाल दिया जाएगा। जबकि, मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। उसके बावजूद विभाग की ओर से ऐसी कार्रवाई संदेह होता है कि सरकार और शासन के बीच दोनों कोई तालमेल नहीं है। बताया कि जिन राजनीतिक दलों, संघों व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है, उनसे मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस दौरान मुख्य संयोजक आंदोलन महेश भट्ट, विनोद गोदियाल, दीपक चौहान, विजय राम खंकरियाल, विपिन सवाल, भावेश जगूड़ी, हरीश कोठारी, हरीश पनेरु, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440