लक्खी बाग में कोरोना पॉजिटिव के दाह संस्कार को लेकर हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज देहरादून के लखीबाग श्मशान घाट में कोरोना पॉजिटिव के दाह संस्कार को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक एसडीएम, सीओ सिटी शेखर सुयाल, एसएचओ शिशु पाल नेगी लखीबाग श्मशान घाट में प्रबंधन समिति के साथ बैठक करने पहुंचे थे।

उन्होंने समिति के लोगों को कोरोना पॉजिटिव का दाह संस्कार करने में सहयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदस्यों को जागरूक करते हुए अनावश्यक विरोध से बचने को कहा। समिति के सदस्यों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने पर हामी भरी, लेकिन इसी बीच स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि लखीबाग श्मशान आबादी वाले क्षेत्र में है, इसलिए यह संवेदनशील क्षेत्र है। यहां के बजाय चंद्रबनी व अन्य इलाकों को विकल्प के रूप में लेना चाहिए। पुलिस ने लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने सहमति नहीं दी। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम चली गई।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440