उत्तराखंड: 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानकर हो जाएगें हैरान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां यूट्यूब चैनल अच्छा न चलने के कारण 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, परिजनों ने भी युवती से यूट्यूब चैंनल बंद कर पढ़ाई जारी रखने को कहा था। पुलिस यूट्यूब चैंनल न चलना ही युवती की आत्महत्या का कारण अभी मान रही है। मामले में जांच की जा रही है। घटना पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी की है।

यह भी पढ़ें -   84 करोड़ के मेगा डेयरी प्लांट का निरीक्षण, निदेशक बोले- समय पर पूरा करें निर्माण, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान लता अधिकारी के रूप में हुई है। लता फियोनिक्स रिकॉर्ड्स के नाम से यूट्यूब चैंनल चलाती थी। इस चैंनल के करीब 1.12 हजार सबस्क्राइबर्स हैं। लता अपनी आवाज में गढ़वाली गाने रिकॉर्ड कर इस यूट्यूब चैंनल के माध्यम से प्रसारित करती थी।

पुलिस के मुताबिक लता शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिवार वाले जाग गए लेकिन लता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पिछली खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि लता फंदे पर लटक रही है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल भी स्कूलों की छुट्टीः ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा आदेश, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लता काफी दिनों से चैंनल को लेकर परेशान थी। शुक्रवार शाम के वक्त परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत हो रही थी। इस बीच परिवार वालों ने लता से कहा कि वह अपना चैंनल बंद कर आगे की पढ़ाई कर ले, जिससे वह आगे का कॅरिअर बना सके। लेकिन, शायद लता को यह बात पसंद नहीं आई और उसने मौत को गले लगा लिया।

Uttarakhand: 22-year-old YouTuber hanged herself, you will be surprised to know the reason

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440