उत्तराखण्ड: चागशील बुग्याल में बिजली गिरने से 70 भेड़-बकरियों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तरकाशी के मोरी विकास खंड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश से सटे चागशील बुग्याल में भारी मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात होने से 70 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। आज कल मोरी विकास खंड के ग्रामीणों की भेड़ बकरियां मंखमलि बुग्यालों में चार महा के प्रवास में चारा चुगान को जाती है। रात्रि के समय भिंतरी गांव के भेड़ पालन गुरुदेव सिंह कुंवर, जगदीश कुंवर, रणदेव सिंह कुंवर व राजिव कुंवर की भेड़ बकरीयो की टोली में बज्रपात होने से अफरातफरी मच गई जिसमें 70 भेड़ बकरियों मौके पर ही मौत हो गई है। राजस्व निरीक्षक जैनेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि बज्रपात से चागशिल बुग्याल में 70 भेड़ बकरियों के मरने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर राजस्व टीम मोरी मुख्यालय से रवाना हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440