उत्तराखण्डः मौत बनकर टूटी सड़क की दीवार! डंपर खाई में गिरा, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा दीवारें कब मौत का रास्ता बन जाएं, कहना मुश्किल है। गढ़वाल मंडल के टिहरी जनपद से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक डंपर वाहन के खाई में गिरने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भीषण दुर्घटना थत्यूड़ मोटर मार्ग पर बंदरकोट से लगभग 2 किमी आगे रात करीब 12 बजे हुई। डंपर (न्ज्ञ16 ब्। 0375) सड़क पर चल ही रहा था कि अचानक रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) ढह गई, जिससे वाहन असंतुलित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का रेड अलर्ट जैसा माहौल! 13 से 19 जुलाई तक संभलकर निकलें, इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

डंपर चालक की पहचान रितेश पुत्र रघुदास, निवासी ग्राम बागी (जौनसार) के रूप में हुई है। हादसे में रितेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार शव डंपर के नीचे बुरी तरह दब गया था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

हादसे की खबर मिलते ही 112 सेवा, पुलिस, नैनबाग चौकी, एसडीआरएफ डाकपत्थर, और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुँची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440