उत्तराखण्डः मां बनी हैवान! बेटी का प्रेमी से करवाया शोषण, पूर्व भाजपा नेत्री गिरफ्तार-एक आरोपी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर ऐसा सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसे जानकर हर कोई सन्न है। बेटी का आरोप है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण करवाया। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला पर यह आरोप लगे हैं, वह भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेत्री बताई जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बताया गया कि पीड़िता पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी और वह काफी चुपचाप और सहमी हुई थी। जब पिता ने वजह पूछी तो बेटी ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई बार उसका यौन शोषण करवाया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

रानीपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराए। मेडिकल रिपोर्ट और बयान में पीड़िता के आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि रानीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। मेडिकल और बयान के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

उधर, बीजेपी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने साफ किया कि आरोपी महिला को पार्टी ने अगस्त 2024 में ही सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उस महिला का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, और इस संबंध में पार्टी द्वारा एक अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440