उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थागित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। कोरोना के दूसरे लहर में लगातार तेजी से बढ़ रहें संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने का सिलसिला जारी है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उत्तराखंड सरकार ने भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रद्द कर दिया है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में परिस्थितियों के हिसाब से 1 जून 2021 के बाद फैसला लिया जाएगा।
यह आदेश राज्य के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिव के प्रस्ताव के बाद दिए हैं। यह फैसला सीबीएसई बोर्ड की तर्ज कर मौजूदा हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने लिया है।
ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूपी, एमपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है. वहीं कई राज्यों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द भी किया गया है। इस क्रम में अब उत्तराखंड में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में हाइब्रिड वाहनों पर भी लगेगा ग्रीन सेस, परिवहन विभाग ने भेजा संशोधन प्रस्ताव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440