प्रदेश में 16 मार्च से शुरू होगीं उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट की परीक्षाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। आज सोमवार को बोर्ड के सभागार में आयोजित बैठक में सचिव डॉ. नीता तिवारी ने प्रदेशभर से आए मुख्य शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा नकलविहीन एवं पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 6 अप्रैल को समाप्त होंगी।

उन्होनें कहा कि परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। परीक्षाएं प्रदेश के 1253 केंद्रों पर संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि इनमें 198 केंद्र संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 1 लाख 32 हजार 115 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 27 हजार 324 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सचिव ने बताया कि 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और परीक्षाफल की घोषणा मई माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शिता से कराना बोर्ड की प्राथमिकता है। बैठक में अपर सचिव ब्रजमोहन सिंह रावत, संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी, अपर सचिव एनसी पाठक आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Board’s high school and intermediate examinations will start from March 16 in the state

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440