समाचार सच, देहरादून। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड शासन की ओर से सचिव शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम ने कोरोना के दौरान कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों को बेस्ट 3 और 2 विषयों के आधार पर अंक देने के आदेश जारी किए हैं।
कंटेनमेंट जोन में रहने के कारण परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं का परिणाम औसत अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं के पास दोबारा परीक्षा देने का विकल्प भी होगा। यही नियम कंटेनमेंट जोन में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा न दे सकने वाले छात्र-छात्राओं पर भी लागू होगा। जिन परिक्षार्थियों ने केवल चार परीक्षा दी हैं। उनका परिणाम तीन सर्वाधिक अंक वाले विषयों के औसत के आधार पर जारी होगा। तीन परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम दो सर्वाधिक अंक वाले विषयों के औसत अंकों के हिसाब से निर्धारित होगा। दो या दो से कम परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को औसत अंक के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। वहीं औसत अंकों से संतुष्ट न होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा का विकल्प भी है। हालात सामान्य होने पर बोर्ड परीक्षा कराएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












