उत्तराखण्डः ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या-पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में गजा-चाका मोटर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ठेकेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज निवासी 40 वर्षीय तैयज आलम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन सालों से गजा में रहकर निर्माण कार्यों की ठेकेदारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम से आलम लापता था। जब देर रात तक वह अपने किराए के कमरे पर नहीं लौटा तो साथ काम करने वाले मजदूरों ने गजा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान चाका रोड पर सड़क किनारे आलम की बाइक खड़ी मिली, जबकि कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका उसका शव दिखाई दिया।

इस दृश्य को देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि तैयज आलम मूल रूप से बागीचा गांव (थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज, बिहार) का रहने वाला था। उसकी पत्नी अंसारी बेगम और बच्चे अब भी वहीं रहते हैं। रोज़ी-रोटी की तलाश में वह तीन साल पहले उत्तराखंड आया था और यहां मकानों के निर्माण का कार्य कर रहा था।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गजा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष नेगी ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच करवाई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आत्महत्या या हत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

उधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चे बेसुध हैं, जबकि साथ काम करने वाले मजदूरों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मेहनती और सीधा-सादा आलम अब इस दुनिया में नहीं रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440