Uttarakhand Crime: पति की पत्नी से हैवानियत, जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, गर्भपात कराने का भी आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शौहर ने उसका जबरन गर्भपात कराया और वह घर से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2020 में मंगलौर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके पिता ने सितंबर 2023 में निकाह करा दिया।

इसे हरिद्वार तहसील के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर्ड भी करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2024 में उसका शौहर फरार हो गया। बताया कि उसने अप्राकृतिक संबंध भी बनाएं। आरोप है कि मई में उसे छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

आरोप है कि 2023 में पति ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'गालियां नहीं, सुधार चाहिए'... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पहली बार बोले PM मोदी, छात्रों को बताया 'हमारे बच्चे'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440