उत्तराखण्डः दिल्ली नंबर की मिनी ट्रक अमरु बैंड से खाई में गिरते ही चीख़-पुकार, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। उत्तराखण्ड में गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरु बैंड के पास दिल्ली नम्बर की मिनी ट्रक (एचआर-01-एसडी 8241) एकाएक गहरी खाई में गिर गई। तेज़ रफ्तार के चलते संतुलन खोने के बाद वाहन लगभग 150 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भिकियासैंण पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -   17 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! उत्तराखंड में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों पर सबसे बड़ा खतरा

खाई में फंसे चालक 35 वर्षीय आदेश कुमार (पुत्र- सुरेश कुमार, निवासी दिल्ली) को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। 108 एंबुलेंस के ज़रिए उन्हें टनकपुर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर आफ़ताब अंसारी ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में राहुल गांधी की एंट्री तय! 17 जुलाई को हजारों छात्रों के बीच करेंगे बड़ा संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगा सीधा हमला

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए चंपावत मॉर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद विधिवत पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच तेज़ कर दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440