उत्तराखण्डः फर्जी ‘निजी सचिव’ बनकर नेताओं से ठगी करने वाला गैंग सरगना गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर नेताओं और जनप्रतिनिधियों को झांसा देकर ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, उनके सहयोगियों और करीबी लोगों की जानकारी जुटाई और उसी आधार पर अपने जाल को फैलाया। आरोपी पर कई राज्यों में पद और टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं।

मामला तब सामने आया जब भावना पांडे ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताते हुए उत्तराखंड में सर्वे और पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलाने का लालच दिया और इसके बदले 25 लाख रुपये की मांग की।
13 अप्रैल को आरोपी ने अपने एक साथी को जाखन स्थित पीड़िता के आवास भेजकर 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने न तो फोन उठाया और न ही पैसे लौटाए।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी कई राज्यों में इसी तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान की।

सूचना मिली कि आरोपी जाखन क्षेत्र में एक और व्यक्ति से पैसे लेने आने वाला है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी का असली नाम गौरव कुमार है और वह अमृतसर, पंजाब का निवासी है। उसने ट्रूकॉलर पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को कनिष्क सिंह दिखाया और एक वेबसाइट के जरिए देशभर के नेताओं की जानकारी हासिल की।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने तीन साथियों—छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू—के साथ मिलकर ठगी करता था।
आरोपी ने वर्ष 2017 में जयपुर में दो नेताओं से विधायक टिकट दिलाने के नाम पर 1.90 करोड़ और 12 लाख रुपये ठगे। वहीं 2025 में पटना में एक नेता से 3 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस अब आरोपी के अन्य मामलों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440