उत्तराखंड को मिला आसमान से नया रास्ता… देहरादून-बेंगलुरु सीधी हवाई सेवा शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब देवभूमि से सीधे आईटी सिटी बेंगलुरु तक सफर करना और आसान हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

यह सेवा प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, निवेश और शिक्षा के नए आयाम खोलने वाली मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से राज्य के युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को बड़े अवसर मिलेंगे। सरकार ने हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़ और गौचर जैसे क्षेत्रीय एयरपोर्ट को सक्रिय करने के साथ-साथ जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार पर तेजी से काम शुरू किया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने बताया कि देहरादून-बेंगलुरु मार्ग एयरलाइन के नेटवर्क विस्तार का अहम हिस्सा है। यह सेवा यात्रियों को बेंगलुरु के जरिए देश के 18 बड़े शहरों तक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पहली उड़ान सोमवार को शाम 4.30 बजे देहरादून से रवाना होकर रात 7.30 बजे बेंगलुरु पहुंची। एयरलाइन ने डायरेक्ट बुकिंग पर यात्रियों के लिए खास छूट और सुविधाएं भी घोषित की हैं।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक बृज भूषण गैरोला, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440