उत्तराखण्ड: सरकार कर रही है लागू कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ाने की तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में वर्तमान में संक्रमण के केसों में कमी आ गयी है, लेकिन संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार अभी राज्य से कोविड कर्फ्यू को पूरी तरह से समाप्त करने के बिल्कुल मूड में नहीं है। फिलहाल राज्य सरकार लागू कोविड कर्फ्यू को वर्तमान छूट के साथ उसे आगे और एक सप्ताह बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार रात को आवाजाही को लेकर अब सख्ती से कदम उठाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोलने पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सूत्रों के मुताबिक कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार गंभीर हैं और वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ाने की तैयारी है। इस बार सरकार रात में आवाजाही को लेकर सख्त कदम उठाये जाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोलने के निर्णय ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में रविवार अथवा सोमवार को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।

आपकों बता दें कि उत्तराखण्ड राज्य में लागू कर्फ्यू की अविधि 27 जुलाई मंगलवार की प्रातः 6 बजे समाप्त होने जा रही है। सरकार ने उक्त अविधि में बाजारों के खुलने का समय बढ़ाते हुए प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में आवाजाही में छूट देते हुए दूसरे राज्यों से आने वालों को भी राहत दी है और इसके अलावा जिन लोगों ने 15 दिन पहले कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, उन्हें राज्य में प्रवेश की छूट दी गई है। वर्तमान में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यालय 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440