20 साल में 8 सीएम देख चुका है उत्तराखण्ड

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। आज राज्य बने पूरे बीस साल हो गये हैं। इन बीस सालों में राज्य में आठ सीएम हो चुके हैं। वर्तमान सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत राज्य के आठवें सीएम हैं। राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार में दो सीएम रहे चुके हैं वहीं पहली निर्वाचित सरकार के गठन के बाद अब तक सात सीएम बन चुके हैं।
गौरतलब है कि नौ नवंबर को राज्य का गठन हुए बीस साल पूरे हो जायेंगे। राज्य गठन के बाद पहले सीएम के रूप में नित्यानंद स्वामी ने यहां की कमान संभाली थी। वहीं भगत सिंह कोश्यारी भी कुछ दिन अंतरिम सरकार ने सीएम रहे। 2002 में पहले विधानसभा चुनाव के बाद यहां पर नारायण दत्त तिवारी पहले निर्वाचित सीएम बने। उन्होंने पूरे पांच साल तक सत्ता संभाली। 2007 में दूसरे विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा की सरकार आयी और कमान तत्कालीन पौड़ी के सांसद भुवन चन्द्र खंडूरी को यहां की कमान सौंपी गयी। हालांकि वे अपना कार्याकाल पूरा नहीं कर पाये और उसके बाद कमान रमेश पोखरियाल निशंक को सौंप दी गयी। हालांकि बाद में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ और कमान फिर से भुवन चन्द्र खंडूरी को सौंप दी गयी। इसके बाद 2012 में विधानसभा चुनाव हुए। यहां पर भी सीएम के लिए शुरूआती खींचातानी देखी गयी। हालांकि विजय बहुगुणा सीएम बनने में कामयाब रहे। ढाई साल सीएम रहने के बाद उनको भी रूखसत होना पड़ा और सीएम की कमान हरीश रावत को सौंप दी गयी। इ धर 2017 में राज्य विधानसभा के चुनाव होने के बाद भाजपा को यहां पर बंपर बहुमत मिला और सीएम के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमान संभाली। इधर ज्ञात हो कि नारायण दत्त तिवारी पहले सीएम थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और वे पूरे पांच साल तक सत्ता में रहे। इधर सीएम त्रिवेन्द्र रावत राज्य में दूसरे सीएम हैं जो तिवारी के बाद अपना कार्याकाल पूरा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440