उत्तराखंड- हिंदू युवती को नमाज पढ़ने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति, पुलिस सतर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तराखंड/हरिद्वार। हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश की हिंदू युवती को पिरान कलियर दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद पुलिस सतर्क हो गई। युवती और उसके मुस्लिम मित्र ने याचिका में नमाज पढ़ने से रोकने की बात कही थी। याचिकाकर्ताओं को रोकने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

हालांकि पुलिस को अभी तक हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है। एसएसपी पूरे मामले में नजर बनाते हुए पल पल की अपडेट ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की हिंदू युवती और हरिद्वार निवासी उसके मुस्लिम मित्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर दरगाह पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी।

याचिका में बताया कि उनको पिरान कलियर में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है। दोनों ने नमाज पढ़ने की अनुमति और विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी।

यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई

वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश भी दिए। खुफिया पुलिस मामले में हर गतिविधि पर नजर बनाए है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद युवती और युवक को नमाज पढ़ने से रोकने वाले विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। स्थानीय और खुफिया पुलिस इन लोगों निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में 21 साल के इफ्तिखार की मौत से मचा हड़कंप, दोस्तों के साथ गया था… फिर अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीन गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। अगर आदेश के अनुपालन में कोई व्यवधान में पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Uttarakhand- High court allows Hindu girl to offer Namaz, police alert while expressing danger

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440