उत्तराखण्डः दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोलियां, हालत नाजुक

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला काशीपुर का है, जहां सुबह अज्ञात बदमाशों ने ढकिया गांव के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्याम सिंह (पुत्र रामचंद्र) सुबह करीब 10 बजे अपनी सबसे छोटी बेटी की दवाई लेने गांव के डॉक्टर के पास गए थे। इसी दौरान, वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को आनन-फानन में काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दो गोलियां लगी हैं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

वारदात की जानकारी मिलते ही कुंडेश्वरी पुलिस चौकी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

श्रीकृष्णा हॉस्पिटल के डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि मरीज सुबह करीब 10.30 बजे लाए गए थे। पीठ में दो गोलियां लगी थीं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440