उत्तराखण्डः नहर में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, सिर पर चोट के निशान भी मिले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की सिंचाई नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना जौलीग्रांट क्षेत्र के कालूवाला में सौंग नदी पर बनी नहर के हेड पर उस समय घटी, जब अनुज नेगी नामक किशोर दोस्तों के साथ नहा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, अनुज नहाते समय अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। राहत-बचाव दल ने उसे नहर से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी भैंस! पहले स्विफ्ट से टक्कर, फिर स्कॉर्पियो से भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे

कालूवाला क्षेत्र के प्रशासक पंकज रावत ने बताया कि यह सिंचाई नहर हेड लगभग दो साल पहले सौंग नदी पर बनाया गया था, जिससे आसपास की कृषि भूमि को पानी पहुंचाया जाता है। गर्मियों में यह स्थान स्थानीय युवाओं के लिए नहाने का लोकप्रिय स्थल बन गया है, लेकिन इसी के चलते हादसों की संभावना भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ अमावस्या 2026: अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ दोष से लेकर आर्थिक परेशानियों तक मिल सकती है राहत

प्रशासक के अनुसार, अनुज के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि डूबने से पहले उसका सिर किसी ठोस वस्तु से टकराया हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440