उत्तराखंड क्रांति दल ने भंग की जिला और महानगर कार्यकारिणी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने जिला और महानगर इकाई की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया जाएगा। तब तक जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अपने-अपने जिलों और शहरों के प्रभारी बने रहेंगे। इस दौरान दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कोरोना को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।
उक्रांद के कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। इस दौरान दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कोरोना को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सिर्फ हवाई दावे किए गए। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआत से ही प्रभावी कदम उठाए जाते तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। प्रवासियों की वापसी के दौरान भी समुचित कदम नहीं उठाए गए हैं। अगर सही नीति बनाकर प्रवासियों को वापस लाया जाता तो भी काफी हद तक संक्रमण से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश लोग रोजगार की ही तलाश में बाहर गए हैं, लेकिन कोरोनाकाल में ये सभी बेरोजगार हो गए हैं। यदि राज्य सरकार इन प्रवासी बेरोजगारों को रोजगार की समुचित व्यवस्था नहीं कर पाती है तो यह सरकार की नाकामी है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के मुखिया रिवर्स पलायन के नाम पर सिर्फ ढकोसला कर रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440