उत्तराखंड: लापता चल रहे पुलिस कांस्टेबल का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक आरक्षी का शव संदिग्ध हालात में मिला, जिससे हड़कंप मच गया।

शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया और शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है, जिससे मौत की वजह का पता चलेगा।

आरक्षी कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र की ड्यूटी पर गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार रात उसकी शव सप्तऋषि फ्लाईओवर पर उसकी कार के पास मिला, जिसमें उसकी वर्दी और अन्य सामान भी था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440