उत्तराखण्डः शराब ठेके के स्टोर में भीषण आग! जलकर रहस्यमय युवक की मौत, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोशनाबाद क्षेत्र में स्थित शराब ठेके के पीछे बने टीनशेड स्टोर में देर रात अचानक आग भड़क उठी। इस आग में एक अज्ञात युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सिडकुल थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब आग बुझी, तो जले हुए गत्तों के बीच से एक पूरी तरह झुलसा हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, डायल 112 पर रात में सूचना मिली थी कि देसी शराब ठेके के पास गत्ते में आग लगी है। टीनशेड नुमा इस खुले स्टोर में शराब की खाली पेटियों के गत्ते रखे थे, जिनमें आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्राथमिक जांच में पता चला है कि ठंड से बचने के लिए आग सेकने के दौरान गत्तों में आग लगी, और वहीं कुछ घुम्मकड़ लोग सो रहे थे। काशी नामक व्यक्ति, जो स्टोर के बाहर ही सोता है, उसने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। काशी ने बताया कि अशोक नाम का एक व्यक्ति भी अंदर सो रहा था।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

अशोक के अनुसार, आग लगते ही उसने एक युवक को उठाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि पीछे कोई और भी सो रहा है, जो आग की चपेट में आ गया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440