उत्तराखंड: पूर्व बीडीसी मेंबर की डेढ़ साल की पोती को आंगन से उठा ले गया गुलदार, गांव में आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के जयहरीखाल विकासखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरस्वार गांव में गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपनी मां के साथ घर से बाहर आई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरस्वार गांव निवासी एवं पूर्व बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह की डेढ़ वर्षीय पोती याशिका अपनी मां के साथ आंगन में थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक झपट्टा मारा और मासूम को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर भाग गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि बच्ची की मां कुछ भी समझ पाती, उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो गया।

मां की चीख-पुकार सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घर से लगभग 20 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का लहूलुहान शव मिला।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर लैंसडाउन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लैंसडाउन रेंजर राकेश चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद बरस्वार गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में पिंजरे लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने और उसे आदमखोर घोषित कर शूट करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और मासूम को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440