नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड पुलिस तैयार, पर्यटकों के साथ मित्र पुलिस की तरह करें व्यवहार, हुड़दंगियों पर लगाए लगाम: डीजीपी अशोक कुमार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने गुरूवार को नववर्ष के दृष्टिगत जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल के अधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग (video conferencing) के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

उन्होनें कहा कि नववर्ष के जश्न (new year celebration) के लिए प्रदेश के सभी पर्यटक स्थलों में आने लगे हैं। पर्यटकों के साथ मित्र पुलिस की तरह व्यवहार करें। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार ट्रैफिक प्लान बनाए जाएं। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें और आम जन को इसकी समय से सूचना दें ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने बैठक में विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिए की यातायात प्रबन्धन हेतु देहरादून, हरिद्वार से ऋषिकेश एवं मसूरी में अतिरिक्त यातायात कर्मी एवं हॉक मोबाइल तैनात किये जाएं।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ सम्राट अशोक का इतिहास, कलिंग युद्ध से धम्म तक की प्रस्तुति ने जीता दिल

उन्होनें कहा यातायात व्यवस्था को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट का भी उपयोग किया जाए। जाम की समस्या से निपटने के लिए डायवर्जन एवं वन-वे प्लान तैयार कर लें। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्यवाही की जाए। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों, ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून- श्री दलीप सिंह कुँवर, सेनानायक एसडीआरएफ- श्री मणीकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, यातायात- श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक नगर- श्रीमती सरीता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand police ready for New Year celebrations, treat tourists like friendly police, rein on hooligans

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440