उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने चलाया प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान

खबर शेयर करें

विकास की स्थिति में नहीं देखा गया कोई परिवर्तन : जय नारायण बहुगुणा

समाचार सच, देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी द्वारा नई टिहरी के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की। जिसमें पार्टी के जनपद संयोजको ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 20 साल हो चुके हैं, प्रदेश के विकास का पहिया कई लोगों ने अपने नेतृत्व में लिया लेकिन विकास की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी राज्य में लोगों के सामने एक विकल्प के रूप में मौजूद है जो उत्तराखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी एक सुनहरे भविष्य के साथ उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी उत्तराखंड नए विकल्प के रूप में आई है। जिसका नेतृत्व उत्तराखंड की जनता को खुद अपने हाथों में लेकर करना है। अगर हमें अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनना है और अपने प्रदेश का विकास करना है तो हमें अपने प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी प्रदेश के 70 विधानसभा सीटों पर अपनी चुनावी ताल ठोक रही है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी सामाजिक और राजनीतिक दोनों कार्य करने में विश्वास रखती है और प्रदेश की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है। हम अपने राज्य की जनता से निवेदन करते है कि आप अधिक से अधिक संख्या में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी की सदस्याता लें और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। प्रेस वार्ता के पश्चात उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के नई टिहरी कार्यकर्ताओं ने बाजार में फैब्रिक कैरी बैग वितरण कार्यक्रम के तहत ’प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड’ अभियान चलाया। जिसमें आसपास मौजूद किराना स्टोर, फल सब्जी की दुकान एवं स्टेशनरी शॉप सभी जगह फैब्रिक कैरी बैग वितरण किया गया। इस अवसर पर जय नारायण बहुगुणा धनोल्टी विधानसभा संयोजक, सौरभ साह देवप्रयाग विधानसभा संयोजक, आशीष कुमार धनोल्टी विधानसभा संयोजक, शिव सिंह प्रतापनगर विधानसभा सामाजिक कार्यकर्ता, राकेश चमोली एवं टिहरी विधानसभा संयोजक श्रीमती रजनी समाज समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   गिलोय का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440