उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश में महिलाओं के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं इसी क्रम में देहरादून से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब पीड़िता गर्भवती हो गयी तो शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून (Dehradun) के एक फ्लैट में सफाई करने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (rape) करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष रायपुर ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी है कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती है। उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम सुमित नाम का युवक करता था।

आरोपी ने शादी का झांसा (marriage hoax) देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी शादीशुदा है और आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी किसी न किसी बहाने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह दो माह की गर्भवती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित सुमित कुमार निवासी मकान नंबर 213 अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड डालनवाला देहरादून को ऋषि नगर चैक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा

Uttarakhand: Raped a girl on the pretext of marriage, refused to marry when she became pregnant

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440