उत्तराखंड: SBI बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का हुआ सड़क हादसा, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। टिहरी जिले में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एसबीआई बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा एनएच-58 कोडियाला के पास हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक आज मंगलवार को थाना देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम के एचसी प्रेम बिष्ट के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुँच निरीक्षण कर पाया कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जो देवप्रयाग से देहरादून आ रहा था।

यह भी पढ़ें -   03 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई से कार पर पहुँच बनाई। वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व शिव चरण शर्मा निवासी बंजारावाला, देहरादून के रुप में हुई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440