गर्मी से बेहाल उत्तराखंड, अब बारिश-आंधी का अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक ओर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी कम आवाजाही देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 और 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मैदानी क्षेत्रों में लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

हालांकि 20 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 20 से 23 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 20 और 21 मई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही मैदानी इलाकों में गर्मी और लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440