उत्तराखंडः घर से मंदिर को निकली महिला ने नहर में कूदकर मौत को लगाया गले, डायरी में बतायी मौत की वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर से बड़ी खबर सामने आयी यहां एक महिला ने शक्ति नहर में कूदकर मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर (Vikas Nagar) के बरोटीवाला की रहने वाली अनीशा राणा (38) सोमवार को अपने घर से स्कूटी लेकर निकली। उन्होंने घर वालों को कहा कि वो मंदिर जा रहीं हैं। जब अनीशा काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो अनीशा की बहन अर्चना ने पुलिस में गुमशुदगी (Missing) दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरु की और हर तरफ वायरलेस किया गया। इसी बीच पुलिस को अनीशा की स्कूटी के शक्ति नहर के पास गंगभेवा के पास खड़े होने की सूचना मिली।

कुछ देर बाद जब पुलिस को एक महिला का शव शक्ति नहर के इंटेक में फंसे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे अनीशा के परिजनों ने शव की शिनाख्त अनीशा के रुप में की।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में कुदरत का कहर! 157 मौतें, 750 से ज्यादा लापता… 133 भारतीय भी शामिल, भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

बता दें, अनीशा ने अपनी डायरी में अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है, डियर हबी, अपना और बच्चों का ख्याल रखना, मैं घर छोड़कर जा रहीं हूं। बताया जा रहा है कि अनीशा के पति फौज में हैं अनीशा की दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक अनीशा काफी समय से मानसिक तनाव में भी चल रही थीं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

Uttarakhand: The woman who came out of the house to the temple jumped into the canal and embraced death, told the reason for the death in the diary

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440