उत्तराखण्डः नहाने गए पांच किशोरों में से दो की लोदियागाड़ में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। चमोली जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए पांच किशोरों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान दिव्यांशु (14) और गौरव (15) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम नगर क्षेत्र के पांच किशोर नहाने के लिए पनाई गांव के पास स्थित लोदियागाड़ गदेरे पहुंचे थे। नहाते वक्त अचानक तेज बहाव के कारण सभी का संतुलन बिगड़ गया और वे बहने लगे। तीन किशोर किसी तरह किनारे लगने में सफल रहे, लेकिन दो गहरे पानी की धार में समा गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ दूरी पर दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें -   चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

यह घटना एक बार फिर बताती है कि बरसाती नालों, गधेरों और तेज धाराओं में नहाना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को ऐसी जगहों पर जाने से रोकें और सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440