कोविशील्ड की कमी से टीकाकरण अभियान पड़ा सुस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून जनपद में कोविशील्ड की कमी के कारण टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। जिले में 8180 व्यक्तियों को टीका लगा है, जबकि पिछले दो दिन यह संख्या लगातार 11 हजार से ऊपर रही थी।

वैक्सीन की कमी के कारण कई केंद्रों से लोग को बिना टीकाकरण बैरंग लौटना पड़ा। कई जगह हंगामा भी हुआ। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में हालिया दिनों में हर दिन 250-300 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पर यहां 12 बजे ही कोविशिल्ड के टीके खत्म हो गए। जिस कारण टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा पसर गया।

पुलिस लाइन स्थित केंद्र से भी आमजन को बिना टीकाकरण लौटना पड़ा। इसके अलावा विभिन्न केंद्रों पर कोवैक्सीन के टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में आठ हजार से अधिक व्यक्तियों को टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाई गई। 12470 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए जिले में कुल 90 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 62 केंद्रों पर लाभार्थियों को पहली और दूसरी, दोनों खुराक दी जाएगी, जबकि 20 केंद्रों पर पहली और आठ केंद्रों पर दूसरी खुराक लगाई जाएगी। 28 केंद्र 18-44 वर्ष आयु के लाभार्थियों के लिए, जबकि 62 केंद्र 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के लिए बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440