शोभायात्रा निकाल किया वैश्य महासभा ने भगवान गणेश का विसर्जन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव श्री राम मंदिर प्रांगण में सुबह 8.00 बजे हवन सम्पन्न मंत्र उच्चारण द्वारा पूर्ण आहुति दी गई।
हवन में वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, महामंत्री विनीत अग्रवाल युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष रजत माहेश्वरी जी युवा महामंत्री अतुल जायसवाल जी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवल बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद मधुकर, प्रताप रैक्वल, हीरा लाल साहू, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उसके बाद भगवान गणपति की शोभायात्रा नगर भ्रमण कर रानीबाग में नदी में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष करते हुए भक्तो द्वारा गणपति जी की मूर्ति गार्गी नदी में विसर्जित की गई और कामना की गई कि सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति मिले।

विगत रात्रि श्री प्राचीन राम मंदिर में कल आखिरी दिन सायं महंत विवेक शर्मा द्वारा भजन संध्या की गई तत्पश्चात महाप्रसाद भोग डाक्टर पुनीत अग्रवाल के परिवार द्वारा लगाया गया। वहीं ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण किया गया। जिसमें की चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर में प्रथम राघव देवांशी, द्वितीय वंशिका तृतीय अंजली पांडे जूनियर वर्ग में प्रथम काव्यांश कश्यप द्वितीय ओम बारा तृतीय पुरस्कार चौतन्य धोनी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में टॉप 10 बच्चे चुने गए है।
जज की भूमिका में रेनू शारदा, सुजाता महेश्वरी, मीनू अग्रवाल व मोनिका मित्तल रहीं साथ ही तीज के मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण किया गया।


संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, किशन लाल गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, मुकेश लहरिया, तनुज गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष. सीमा देव, महामंत्री खुशबू जायसवाल, कुसुमलता केसरवानी, चंद्रकला देवांशी, स्नेह लता गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मधुर गुप्ता, यश गुप्ता, अमित केसरवानी, अनुज अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सुमित जायसवाल, सुमित केसरवानी, राजेश साहू, संजय गोयल, संदीप केसरवानी, सुरेश केसरवानी, कन्हैया जायसवाल, जीतू जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440