वन्दे मातरम् ग्रुप ने श्री आनन्द आश्रम में बुजुर्गों को बांटे मास्क और सैनीटाईज़र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वन्दे मातरम् ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों को मास्क और सेनीटाईज़र वितरित किए।

इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि आम आदमी को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होना पड़ेगा तभी हम इस महामारी से बच पाएंगे और सबसे ज़्यादा हमें इसमें बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस दौरान आश्रम की संचालिका कनक चन्द ने ग्रुप का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 16 जुलाई 2026: सूर्य हुए दक्षिणायन, कर्क राशि में किया प्रवेश, हरेला पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

इस अवसर पर अभिनव वार्ष्णेय, नीरज रावत, चंद्रशेखर परगाई, नमन आहूजा, भावना, भूपेन्द्र कोरंगा, विजया कोरंगा, दीपक बिष्ट, धीरज बिष्ट सहित ग्रुप के आदि सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 16 जुलाई 2026: सूर्य हुए दक्षिणायन, कर्क राशि में किया प्रवेश, हरेला पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

इधर नगर की मस्जिदों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुंह में मास्क लगाकर नमाज अदा की। इस दौरान मौलानाओं ने बिना मास्क पहन कर नमाज पढ़ने आये लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में भी जागरूकता फैलाने के लिए कहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440