समाचार सच, हल्द्वानी। मोती राम बाबू राम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के लिटररी क्लब द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान इवेंट्स एण्ड इश्यूज रिलेटेड टू इंडियन इंडिपेन्डेन्स स्ट्रगल एण्ड फीडम फाइटर्स विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में तान्या मिश्रा प्रथम, सुदर्शन उपाध्याय द्वितीय एवं तीसरा पुरस्कार प्रीति नेगी ने जीता। जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में भानूप्रिया पाठक प्रथम, हिमांशु बल्यूटिया द्वितीय तथा गुंजन पलड़िया तृतीय रही। रचनात्मक लेखर के तहत निबंध प्रतियोगिता में सुदर्शन उपाध्याय प्रथम, भावेश पाठक, द्वितीय तथा शिवानी पौड़ी ने तीसरे पुरस्कार पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह काव्य पाठ प्रतियोगिता में भावेश पाठक प्रथम, अंकित उपाध्याय दूसरे स्थान रही।
प्राचार्य प्रो0 बी0आर0 पंत ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये अंग्रेजी विभाग के लिटररी क्लब की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो0 हेमन्त कुमार शुक्ला ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को उचित अवसर पर प्रमाणपत्रों एंव पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो0 भारती सिंघल, प्रो0 नीरू गुप्ता तथा डॉ0 नीरज रूबाली शामिल थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ0 नीलोफर अख्तर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप परीक्षा प्रभारी डॉ0 महेश कुमार, डॉ0 कविता बिष्ट, डॉ0 कविता पंत, निर्मल मेहता, पीयूश त्रिपाठी के अतिरिक्त भारी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












