वाहन गिरा गहरी खाई में, दो की मौत और छः लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/चम्पावत। बीती देर रात मंदिर में पूजा कर लौट रहे लोगों की बुलेरो वाहन गहरी खाई में गिरी गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि उसमें सवार छः लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

जानकारी के अनुसार लोहाघाट विकास खंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने शनिवार की रात को गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो गाड़ियों से गए थे। पूजा सम्पन्न होने के उपरान्त सभी लोग रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। रास्तें में अचानक करीब एक बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद रात में ही पहुंचे लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवानों ने आस-पास के रहने वालें लोगों की से घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा। घटना में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चिकित्सकों गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। जहां रविवार को उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। इधर घायालों का का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   गौशाला में मिला युवक का जला हुआ शव, गांव में फैली सनसनी

घायलों में यह लोग शामिलः

  1. चालक मुकेश (32) पुत्र हरीश सिंह
  2. हयात राम (55) पुत्र महर राम
  3. तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. गोपाल राम
  4. पूजा (29) पुत्री संजय कुमार
  5. राहुल (18) पुत्र जगदीश राम
  6. हेमा (26) पुत्री बजीर राम
यह भी पढ़ें -   पहले तो ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठगी, अब दे रहे है धमकी, आप भी रहे सावधान…

विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने जाना घायलों का हाल
रविवार की सुबह विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एवं बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440