राज्य में कई जगह बहुत भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस बीच कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। विशेषकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राजधानी दून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगह बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें -   सीने में जलन, गैस एसिडिटी तो पिएं औषधीय गुणों से भरपूर पत्तियों का पानी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440