युवती को चाकू मारने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/बेतालघाट। युवती को चाकू मारने वाले शातिर अपराधी को बेतालघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। उक्त घटना का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणाताल स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया।

ज्ञात हो कि 1 अक्टूबर को सामुदायिक स्वा०केन्द्र बेतालघाट थाने को सूचना प्राप्त हुई कि बेतालघाट घरेटी निवासी युवती को बाजार से अपने घर घरेटी जाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर युवती को घायल कर फरार हो गया। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचकर पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी। विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा दिये बयानों के आधार पर पंकज जोशी पुत्र गोविन्द बल्लभ जोशी नि० ग्राम जतना हल्यानी बेतालघाट का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने सोमवार को ब्लॉक के पास बेतालघाट रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 1 अक्टूबर सायं शराब पीकर पीड़िता का पीछा करने लगा उसके पश्चात पीड़िता जब मुख्य मार्ग से नीचे अपने घर को जाने लगी तब आरोपी द्वारा पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाकर धारदार चाकू के बल पर पीड़िता से संबंध बनाने हेतु दबाव डाला गया इस बात का जब पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी द्वारा अपने पास मौजूद धारदार हथियार से पीड़िता पर जानलेवा हमला किया जिससे वह घायल हो गई इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम में उ0नि0 हरि राम, कानि दीपक सिंह, रामकृपाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440