हल्द्वानी में ज्वैलर्स की दुकान से दिन दहाड़े चोरी करने वाले शातिर चोर मय माल के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने मुख्य मार्ग स्थित दो ज्वैलर्स की दुकानों से चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने मय माल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने शातिर चोर के खिलाफ कार्यवाही की है

ज्ञात हो कि कल सोमवार को नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलेर्स व फरवरी माह में एम0बी0पी0जी0 कॉलेज के पास सुनारिका बंसल ज्वैलेर्स के यहां चोरी को अंजाम दिया था जिसकी दोनों शोरूम वालों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई करते हुए दोनों घटना स्थलों का जायजा लिया व आसपास तथा दुकानों में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरें को खंगाला। पुलिस को दोनों घटनाओं में एक ही चोरी के गैंग का शामिल होनी की आशंका हुई जिसपर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, भोटिया पड़ाव चौकी इंजार्च प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जिसमें एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, उ0नि0 मंन्जू ज्याला, हे0 कानि0 इसरार नबी, कमल पाण्डेय, का0 संजीव कुमार, प्रकाश बडाल, दिनेश नगरकोटी, हे0 कानि0 एसओजी कुन्दन कठायत, का0 भानू प्रताप, अशोक रावत को शामिल किया।

पुलिस टीम द्वारा लगभग 50 सी0सी0टी0वी0 खंगाले गये। जिसपर पुलिस को सफलता भी हाथ लगी उक्त चोरी की घटना में उन्होंने संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी आवास विकास कालोनी को मय माल के साथ आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440