हवा में तीन घंटे तक ज़िंदा रह सकता है वायरस
समाचार सच, हल्द्वानी। पॉलीथिन के साथ कोरोना वायरस भी आपके परिवार तक पहुंच जाए। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस सबसे अधिक देर तक पॉलिथीन में सक्रिय रहता है। पॉलिथीन में कोरोना वायरस 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। जबकि हवा में 3 घंटे, कॉपर में 4 घंटे और कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे तक एक्टिव रह सकता है। इसी तरह स्टेनलेस स्टील में भी यह वायरस 72 घंटे तक जीवित रह सकता है। पॉलिथीन का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण काल में खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि फल सब्जी आदि चीजें खरीदने के लिए घर से ही बैग ले जाएं। कोशिश करें कि फल-सब्जी, राशन आदि मोहल्ले या कालोनियों में आने वाले रेहड़ी, ठेली वालों या दुकानों से खरीदें। खरीदा गया सामान विक्रेता के बजाय अपने बैग या किसी कपड़े या फिर कागज के लिफाफे में रखें। फल सब्जी, दूध या अन्य सामान को सीधे फ्रीज या किचन में न रखें, बल्कि कुछ घंटे अलग रख दें। इस्तेमाल करने से पहले सब्जियों को गर्म पानी में अच्छी तरह से धो लें।
नए कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इन दिनों दुनिया भर में बड़े पैमाने पर सैनिटाइज़ेशन का काम चल रहा है। बाज़ारों में, सड़कों पर, घर की सोसाइटी में, यहां तक की एटीएम मशीन तक को सैनिटाइज़ किया जा रहा है। जिन दफ़्तरों में अभी भी काम किया जा रहा है वहां कर्मचारियों के घुसने से पहले पूरे ऑफ़िस की अच्छे से साफ़-सफ़ाई हो रही है. कीटनाशक छिड़के जा रहे हैं। क्योंकि, माना ये जा रहा है कि कोरोना वायरस किसी भी चीज़ की सतह पर मौजूद हो सकता है। सांस के सिस्टम पर हमला करने वाले किसी भी तरह के वायरस की तरह कोविड-19 भी खांसने या छींकने पर मुंह से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदो से फैलता है। सिर्फ़ एक बार खांसने पर मुंह से क़रीब तीन हज़ार बूंदें निकलती हैं। ये छोटी-छोटी बूंदें आस-पास रखे सामान, कपड़ों वग़ैरह की सतह पर गिरती हैं। और जो बूंदे बहुत ही ज़्यादा छोटी होती हैं, वो हवा में ही तैरती रहती हैं।
यहां तक कि अगर कोई शौचालय से आकर हाथ नहीं धोता है और किसी चीज़ को छू लेता है, तो वो उस वस्तु को संक्रमित कर देता है। इसी तरह अगर कोविड-19 संक्रमित कोई व्यक्ति कहीं खांसता या छींकता है तो वो आस-पास का माहौल संक्रमित कर देता है।
डब्लूएचओ लगातार कहते रहे हैं कि अगर कोविड -19 को फैलने से रोकना है, तो आस-पास का वातावरण कीटाणु मुक्त बनाना ज़रूरी है। हवा में तीन घंटे तक ज़िंदा रह सकता है वायरस रिसर्च के मुताबिक़ कोविड-19 वायरस खांसने के बाद हवा में तीन घंटे तक ज़िंदा रह सकता है। जबकि खांसने पर मुंह से निकले 1 से 5 माइक्रोमीटर साइज़ के ड्रॉपलेट हवा में कई घंटों तक ज़िंदा रह सकते हैं। गत्ते पर 24 घंटे तक ज़िंदा रहता है. जबकि प्लास्टिक और स्टील की सतह पर 2 से 3 दिन तक जिंदा रहता है।
रिसर्च तो ये भी कहती हैं कि ये वायरस प्लास्टिक या लेमिनेटेड हैंडल या किसी सख्त सतह पर ज़्यादा देर तक रह सकता है। जबकि तांबे की सतह पर ये वायरस चार घंटे में मर सकता है।
रिसर्च ये भी कहती हैं कि 62-71 फ़ीसद अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र से कोरोना के वायरस को मिनट भर में निष्क्रिय किया जा सकता है। इसके लिए 0.5 फ़ीसद हाइड्रोजन परॉक्साइड ब्लीच या 0.1 फ़ीसद सोडिम हाइपोक्लोराइट वाली घरेलू ब्लीच भी इस काम के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसके अलावा नमी और तेज़ तापमान भी इसे ख़त्म करने में सहायक हो सकते हैं।
कुछ रिसर्च तो किसी भी सतह को कीटाणुरहित बनाने के लिए पराबैंगनी रोशनी का इस्तेमाल करने को भी कहती हैं लेकिन ये मानव की त्वचा के लिए घातक हैं। कपड़ों की सतह तुरंत कीटाणुरहित बनाना थोड़ा मुश्किल है। वैसे अभी ये पता भी नहीं है कि कपड़ों पर ये वायरस कितनी देर ज़िंदा रहता है।
नए कोरोना वायरस को हाथ और आस-पास के वातावरण को साफ़ रखकर ही हराया जा सकता है।
आप हाथों को साबुन से साफ़ रखिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए।
इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है. व्यक्ति को शरीर में कंपकंपी भी महसूस हो सकती है। इसके कारण गले में खराश, सिरदर्द और डाएरिया भी हो सकता है। हाल में आए एक ताज़ा शोध के अनुसार कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज़ की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है।
माना जा रहा है कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरु होने में औसतन पांच दिन का वक्त लग सकता है लेकिन कुछ लोगों में ये वक्त कम भी हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


