विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होती है और थकान, आलस, चिड़चिड़ापन भी रहने लगता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। कोरोना काल में लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपकी इम्यूनिटी सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। विटामिन डी शरीर को किसी भी वायरस से बचाने में मदद करता है और शरीर में मौजूद सेल्स को लड़ने की शक्ति देता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आपको थकान, आलस और चिड़चिड़ापन रहने लगता है। बहुत जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। हालांकि आप खान-पान और कुछ बातों का ध्यान रखते हुए विटामिन डी की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी से होते हैं ये नुकसान
भारत में लोगों में बड़ी संख्या में विटमिन डी की कमी हो रही है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर और फ्रेक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी होने पर हाइपरटेंशन और डायबिटीज का खतरा भी ज्यादा हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कैसे पूरी करें विटामिन डी की कमी
विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहते हैं इसके लिए आपको सही डाइट और सूरज की रौशनी में रहने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर को रोजाना 600 विटामिन डी की जरूरत होती है। आप घर में धूप में बैठकर और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर कमी को खत्म कर सकते हैं।

1- रोजाना 30 मिनट के लिए सुबह 11 बजे तक की धूप में जरूर बैठें. आप बालकनी या छत पर बैठ कर अपने हाथ, पैरों और चेहरे को धूप दिखाएं। इससे शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलेगा।
2- अपने खाने में सी फूड खासतौर से मछली जैसे- साल्मन और टूना फिश को शामिल करे।
3- इसके अलावा आप अंडे की जर्दी, गाय का दूध, ऑरेंज जूस, मशरूम सलाद, साबुत अनाज भी आहार में ले सकते हैं।
4- रोजाना 1 चम्मच लिवर ऑयल का सेवन करने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। सिर्फ 1चम्मच लिवर ऑयल से विटामिन डी की डेली नीडिस का 56 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो जाता है।
5- वेगन डाइट को फॉलो करने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी ज्यादा होती है। ऐसे लोग डाइट में सोया मिल्क और बादाम दूध अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

विटामिन डी के फायदे –

  • हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत होती है।
  • इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • मसल्स स्ट्रांग बनती हैं।
  • मूड हैप्पी और अच्छी नींद आती है।
  • शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440