समाचार सच, हल्द्वानी। बॉलीबाल में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए उत्तराखण्ड में सुनहरा मौका आ रहा है। उत्तराखण्ड बॉलीबाल प्रीमियर लीग का आयोजन 17 अक्टूबर से बाबा स्पोर्टस एकेडमी करने जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि ‘नशा छोड़ो-घर जोड़ो’। जिसमें खिलाड़ियों/कोच सहित टीम मेम्बर को उद्योगपति आईपीएल की तर्ज पर पैसा लगाकर खरीदेंगे। उत्तराखण्ड प्रो- बॉलीबाल लीग के कोषाध्यक्ष बृजेश तिवाड़ी ने बताया कि बॉलीबाल प्रीमियर लीग मैच 17 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, ऋषिकेश, बागेश्वर व कर्णप्रयाग में आयोजित होंगे। इस खेल में प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एकेडमी की ओर से प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है इस लीग में कुल 18 मैच होंगे उसका आगाज देहरादून से होगा। ट्रायल के बाद 6 टीमें बनाई जायेगी कुल 12 खिलाड़ियों में 8 उत्तराखण्ड के 4 अन्य राज्यों के खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ियों सहित कोच व अन्य मेम्बरों पर देश भर के खेल प्रेमी उद्योगपति पैसा लगायेंगे इसमें खिलाड़ियों को ट्रैक सूट किट दिए जायेंगे। उनका कहना था कि वर्ष 2002 में राज्य की बॉलीबाल टीम ने स्वर्ण पदक, 2010 में रजत 2013 में कांस्य पदक जीता था। लेकिन वर्तमान समय पदक तालिका मंे उत्तराखण्ड का नाम नहीं है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












