समाचार सच, देहरादून। राज्य में उत्तराखण्ड बोर्ड के छात्र-छात्राओं की अब इंतजार की घड़िया समाप्त होने वाली हैं। प्रदेश सरकार ने सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की शेष परीक्षाओं को शीघ्र कराने संकेत दिये है। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने हाई स्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया है कि एक-दो दिन के अंदर ही डेटशीट भी जारी हो जाएगी। सचिव ने इस संबंध में गुरुवार को उत्तराखंड बोर्ड के साथ बैठक बुलाई है। इस बार परीक्षा की कॉपियों की जांच भी जल्दी शुरू हो जाएगी क्योंकि पहले ही परीक्षा बहुत पीछे जा चुकी हैं और अब विद्यार्थियों को परीक्षा और उसके बाद अगली कक्षा में प्रवेश लेने का इंतजार कर रहे है।
गौरतलब है कि सीबीएसई परीक्षा की ही तरह उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2020 की परीक्षाएं भी कोरोना के चलते बीच मंे ही स्थागित करनी पड़ गयी थी। जिसके चलते 23, 24 और 25 मार्च को होने वाली परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। इसमें हाईस्कूल में 5 पेपर जबकि इंटरमीडिएट में 8 विषयों विषयों की परीक्षा होनी बाकी है।
बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाओं को जल्द कराने पर विचार किया जा रहा है, जिससे बोर्ड परीक्षाफल जारी करने में ज्यादा समय ना लगे। हाईस्कूल और इंटर की अब तक हो चुकी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच जल्द कराई जाएगी। साथ ही बोर्ड की शेष परीक्षाओं को पूरी सावधानी बरतते हुए जल्द कराने को कहा गया है।
सचिव विद्यालयी शिक्षा नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद 10 दिनों के अंतराल में आयोजित की जाएंगी, लेकिन अब शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को परीक्षा करवाने के लिए निर्देश दे दिये हैं। दो दिन में परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने की सम्भावना है। साथ ही जिलाधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में फीडबैक लेने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि जिन कॉपियों के मूल्यांकन काम नहीं शुरू हुआ हैए उन पर भी शीघ्र ही शिक्षक-शिक्षिकाओं को आदेश दिये जायेगे, यानी अब लॉकडाउन 4.0 में ही विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा हो सकती है, जिसके चलते बच्चों का परीक्षा को लेकर चल रहा इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


