Walking in the morning and evening, know its benefits, how to stay healthy by walking


समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सुबह शाम वॉक करनी चाहिए, यह तो सभी ने सुना होगा लेकिन ऐसा करना क्यों चाहिए इसके फैक्ट्स के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। असल में वॉक करना यानि कि टहलना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, सुबह घूमने से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी हमारी त्वचा के रास्ते शरीर में जाकर कैल्शियम को अनलॉक करता है। इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है। सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि वॉक करना मानसिक स्वास्थ के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सुबह की ताजी हवा और गुनगुनी धूप में टहलना आपके लिए फायदेमंद है। कई रिसर्च में भी यह बात साफ हो चुकी है कि वॉक करने से वजन नियंत्रित होता है, डायबिटीज कंट्रोल होता है और स्तन कैंसर जैसे कई भयानक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
फंगल इंफेक्शन से मिलता है छुटकारा
फंगल इंफेक्शन किसी भी मौसम में हो सकता है। इसमें जांघ के आसपास या हाथ-पैर में त्वचा रोग हो जाते हैं जिनमें तेज खुजली होती है। कई बार इसकी वजह से स्किन कट जाती है और जख्म भी हो जाता है। ये मायोकेसेस कवक के कारण होता है, जो साफ-सफाई न रखने से या पसीने की वजह से हो जाता है। कई बार गीले कपड़े पहनना भी फंगल इंफेक्शन का कारण हो सकता है। धूप इस तरह के फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को खत्म करती है। अगर आप रोजाना धूप में टहलते हैं या धूप सेंकते हैं तो ये इंफेक्शन आपको नहीं होगा। इसके अलावा धूप में टहलने से पीलिया का खतरा कम हो जाता है। शरीर के ऊतकों और खून में बिलीरूबिन का अधिक होना पीलिया का कारण होता है। धूप पीलिया के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
ये है वॉक करने के लाभ
- पैदल चलने का हर कदम आपको सेहत की ओर लेकर जाता है। यह अतिरिक्घ्त वसा से मुक्ति दिलाने में काफी मदद करता है। अगर आप संतुलित आहार के साथ रोजाना 30 से 45 मिनट तक पैदल चलें, तो धीरे-धीरे आपको अपने वजन में कमी महसूस होने लगेगी।
- पैदल चलना कई मायनों में दौड़ के मुकाबले अधिक सुरक्षित व्घ्यायाम माना जाता है। फिटनेस विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि घुटनों और जोड़ों के लिए दौड़ने के मुकाबले अधिक फायदेमंद है। इससे चोट लगने की आशंका कम होती है और साथ ही यह व्यायाम की शुरुआत करने वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- पैदल चलना हमारे दिल की सेहत के लिए लाभप्रद होता है। पैदल चलने से उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है। इससे रक्तचाप सामान्य रहता है और शरीर में रक्त-प्रवाह सुचारू रूप से होता है। इसके साथ ही यह कार्डियोवस्कुलर प्रणाली को भी बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।
- रोजाना तेज गति से पैदल चलना आपकी मांसपेशियों को ताकत देता है। इससे हमारी टांगों की मांसपेशियों को विशेष रूप से लाभ होता है। इतना नहीं, नियमित रूप से पैदल चलना आपकी कार्यक्षमता यानी स्टेमिना में भी इजाफा करता है।
- अगर आप डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं, तो पैदल चलने को अपनी आदत बना लीजिए। कई शोध इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि सप्ताह में करीब तीन घंटे पैदल चलना डायबिटीज के खतरे को काफी कम कर देता है।
- अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना करीब 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। इससे आपकी बोन डेंसिटी बढ़ जाती है और पैरों की हड्डियों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। यह व्यायाम आपके रीढ़ की हड्डी, टांगों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440