लॉक डाउन में बेच रहा था शराब, पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉक डाउन में अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। शराब तस्कर ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे महंगे दामों में अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे हैं। इन तस्करों के खिलाफ पुलिस भी अभियान चलाये हुए है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी लॉक डाउन-4 के बीच पुलिस शांति व्यवस्था काम रखने व सुरक्षा की दृष्टि से लॉक डाउन तोड़ने वालों पर कार्यवाही को लेकर लगातार गश्त व चैकिंग अभियान चलाये हुए है। इस अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चोरगलिया रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्धावस्था में खड़े एक युवक को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 58 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पकड़ा गया तस्कर गांधीनगर निवासी नवीन चौहान पुत्र बनवारी लाल लॉक डाउन में अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह ठेकों से शराब खरीद कर लाता है और उसे ठेके बंद होने के समय के बाद महंगे दामों में ग्राहकों को बेचने का कार्य कर रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व लॉक डाउन तोड़ने से संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440