हल्द्वानी के लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में आल इण्डिया रिलीज़ के साथ देखिए 25 फरवरी से मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सवा 3 मिनट के ट्रेलर ने खूब धूम मचा रखी है। इस मूवी में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने काफी दंबग अभिनय किया है। लंबे समय से सिनेप्रेमियों का उक्त मूवी को लेकर किया जा रहा इंतजार समाप्त हो चुका है क्यों कि 25 फरवरी से आल इण्डिया रिलीज़ के साथ देश के सभी सिनेमाघरों में यह मूवी लगायी जायेगी। इसी क्रम में नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर के लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में भी 25 फरवरी से गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। लक्ष्मी सिनेप्लेक्स के एमडी सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया है कि सिनेप्रेमियों की सुविधा को देखते हुए सिनेप्लेक्स में इस फिल्म का प्रदर्शन रोजाना 5 शो के तहत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में ज्यादा गर्मी बढ़ जाने के कारण अक्सर दूध फटने की शिकायत होती है इसे बचाने के लिये अपनाइये ये तरीके

आपको बता दें कि हल्द्वानी महानगर में कई वर्ष से बंद चल रहे लक्ष्मी सिनेमाहाल का अब आधुनिक सुविधाओं के आधार पर कुमाऊं का सबसे बेहतरीन लक्ष्मी सिनेप्लेक्स का भव्य शुभारम्भ बीते 22 फरवरी हुआ। सिनेप्लेक्स के स्वामी सुरेश चन्द्र ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में की गयी आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस सिंगल स्क्रीन सिनेमा को सिनेप्लेक्स में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिनेमा पूर्णताः वातानुकूलित है। पुश बैंक आरामदायक सीट व्यवस्था है। सिंगल स्क्रीन की आधुनिक तकनीक के साथ ही डोल्बी साउंड की व्यवस्था की गयी है। वहीं किफायती मूल्य पर कैटीन में खानपान की व्यवस्था की गयी है। साथ ही स्नेक्स कैंटीन व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिसमें ऑन-लाइन टिकट की सुविधा भी है जो आप एप ‘बुक माइ शो’ से बुक कर सकते है। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा को देखते हुए 25 फरवरी से सिनेप्लेक्स में लग रही गंगूबाई काठियावाड़ी प्रतिदिन 5 शो की टाइमिंग रहेगी। जिसमें पहला शो सुबह 10 बजे, दूसरा दोहपर 1 बजे, तीसरा शाम 4 बजे, चौथा शाम 7 बजे तथा पांचवा शो रात्रि 10 बजे से चलाया जायेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440