होने लगा झील से पानी का रिसाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील से पानी का रिसाव होने लगा है, जिससे बड़ा खतरा टल गया है। झील की जो तस्वीर मिली हैं, उसमें पानी का रिसाव हो रहा है, जो शुभ संकेत हैं। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि झील का निरीक्षण करने के लिए डीआरडीओ और केंद्र सरकार की आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। झील में पानी का रिसाव हो रहा है, जो शुभ संकेत हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम रैणी गांव के अपस्ट्रीम वाले एरिया में पहुंच गई है। वहां से एक झील दिखाई दे रही है जो करीब 350 मीटर लंबी है। झील से पानी का रिसाव हो रहा है। ऋषिगंगा में आई बाढ़ और उससे उत्पन्न स्थिति का अध्ययन करने के लिए प्रदेश सरकार ने नौ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। सचिव (आपदा प्रबंधन) एसए मुरुगेशन ने कमेटी गठित करने के आदेश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440