समाचार सच, हल्द्वानी। जल सेवा मिशन के अंतर्गत हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के सम्मानित सदस्य व एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष पांडे पुत्र केसी पांडे द्वारा यहां हल्द्वानी के सबसे व्यस्त कालाढूंगी चौराहा स्थित श्री कालूसिद्ध मंदिर के समीप जन सेवार्थ एक वोल्टास वॉटर कूलर व एक्वागार्ड लगवाया गया। जिसका शुभारंभ हल्द्वानी महापौर डा0 जोगेंद्र सिंह रौतेला द्वारा किया गया।
टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप ने बताया कि जल मिशन के अंतर्गत ग्रुप के सदस्यों द्वारा जल्द ही हल्द्वानी के सभी मुख्य चौराहों पर इसी तरह के फिल्टर युक्त वॉटर कूलर व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पानी के प्याऊ लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि ग्रुप का मात्र उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे और गर्मी के मौसम में आने जाने वाले राहगीरों को हर समय शुद्ध व ठंडा जल उपलब्ध हो सके।
ग्रुप के टीम ने बताया कि जल सेवा मिशन शुरू किया गया है। इस अभियान अंतर्गत शहरवासियों को स्वच्छ शीतल जल के पीने की व्यवस्था के साथ-साथ लोगों को पानी बर्बाद न करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। साथ ही समय समय पर टीम के वोलुएन्टीर्स क्षेत्रवासियों के घरों व कॉलोनियों में पानी न आने पर जल संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाकर व पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण भी करवा रहे है, टीम के वोलुएन्टीर्स जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से सम्पर्क व कोआर्डिनेशन कर पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













