उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, तापमान गिरा, इन स्थानों में हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पिछली कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिन के समय चटक धूप के कारण गर्मी होने लगी है तो वहीं रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिले में ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे बाद पर में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम बदल सकता है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्का हिमपात और बारिश की संभावना है। सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में को हंसा जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और दिनभर धूप और बादलों की आंख में चोली चलती रही। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई। देहरादून में 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440